फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather Today : गर्मी से मौत का तांडव; महिला बस से उतरते चल बसी, होमगार्ड जवान टहलते हुए दुनिया छोड़ गए

Thu, 30 May 2024 02:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

गर्मी लोगों को झुलसा रही है। गुरुवार को लू लगने से दो लोगों की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को भी अलग-अलग जिलों में 14 लोगों की मौत हो गई थी। मौसम विभाग ने आज को भी बिहार के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
गर्मी कहर बरपा रही - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसमान से आग बरस रही है। गर्मी लोगों को झुलसा रही है। गुरुवार को लू लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना नालंदा की है। यहां लोकसभा चुनाव की ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान रमेश प्रसाद की मौत हो गई। परिजनों का कहना है लू लगने के कारण इनकी मौत हो गई। वहीं बेगूसराय में भी एक महिला की मौत हो गई। इनके परिजनों का भी कहना है कि लू लगने से इनकी मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को भी अलग-अलग जिलों में 14 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चुनावकर्मी और शिक्षक भी शामिल थे। इतना ही नहीं बिहार के अलग-अलग सरकारी स्कूल के बच्चे और शिक्षक समेत 337 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बिहार के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


अचानक गश्त खाकर वह गिर पड़े रमेश प्रसाद
नालंदा में भी हीटवेव का असर दिखने लगा है। गुरुवार को चुनावी ड्यूटी के लिए नालंदा आए एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि लू लगने से सिवान जिला के नौतन थाना में पदस्थापित 54 वर्षीय रमेश प्रसाद की मौत हुई है। सीवान जिला के बेन निवासी सुरेंद्र प्रसाद के (54) वर्षीय पुत्र रमेश प्रसाद सातवें चरण के चुनाव को संपन्न करने के लिए 26 मई की शाम नालंदा आए थे। रमेश प्रसाद दीपनगर थाना क्षेत्र स्तिथ जेपी ग्रुप ऑफ एजुकेशन कॉलेज में ठहरे हुए थे। गुरुवार को उनकी चुनावी ड्यूटी की कमान भी कट चुकी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रमेश प्रसाद कॉलेज कैंपस में ही घूम रहे थे। अचानक गश्त खाकर वह गिर पड़े, उन्हें इलाज के लिए अन्य सहकर्मियों के द्वारा बिहार शरीफ सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हीटवेव की चपेट में आने से तुलसी देवी की मौत
 बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास का है, जहां एक महिला बेगूसराय इलाज कराने आई थी। जैसे ही वो बस से नीचे उतरी वैसे ही अत्यधिक गर्मी रहने के कारण लू लग गई। लू लगने के बाद महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतका की पहचान खगरिया जिले के महेशखूट गांव के रहने वाली तुलसी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बेगूसराय डॉक्टर के यहां मामूली इलाज के लिए आई हुई थी, तभी अचानक हीटवेव की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें