फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : वार्ड पार्षद का भाई चला रहा था अवैध हथियार बनाने का कारोबार, पॉश इलाके में गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा

Fri, 06 Jun 2025 09:12 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar : गुप्त सूचना पर पुलिस पॉश एरिया में पहुंची। फिर पुलिस बताये गये घर में जैसे ही घुसी, अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। पुलिस ने अब महिला वार्ड पार्षद के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
मिनी गन फैक्ट्री में बरामद हथियार और सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमालपुर में गुरुवार की देर रात पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। छापेमारी जमालपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 9 रामपुर मोहल्ला में की गई। यहां घनी आबादी के बीच चल रही फैक्ट्री से तीन लोगों को हथियार एवं अर्द्ध निर्मित हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : राहुल गांधी आज पहुंचेंगे गया, महिलाओं के साथ करेंगे संवाद, माउंटेन मैन के प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात ब्रजेश सिंह उर्फ कारे सिंह उर्फ करका शामिल है। वह रामपुर निवासी भरत सिंह का बेटा है। करका का जमालपुर थाना में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में जब उसे या उसकी पत्नी को टिकट नहीं मिला, तो उसने अपनी बहन माला को वार्ड 9 से चुनाव लड़वाया। माला वर्तमान में वार्ड पार्षद है। उनके पिता भरत सिंह उच्च विद्यालय से सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : बमबाजी में चार लोग हुए घायल; डीएसपी कह रही यह अफवाह है

एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि करका पॉश इलाके में अवैध हथियारों का निर्माण और बिक्री कर रहा है। इसी आधार पर छापेमारी की गई। करका के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 24 सादीपुर निवासी रवि शर्मा और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वार्ड 8 महबूबनगर निवासी मो. रेहान उर्फ बिट्टू को भी पकड़ा गया। छापेमारी में करका के घर से 19 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 9 अर्द्धनिर्मित बैरल, एक हेवी लेथ मशीन, दो ड्रिल मशीन, पांच मोबाइल, भारी मात्रा में कच्चा माल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। करका से पूछताछ जारी है। उसकी निशानदेही पर अन्य जगहों पर भी छापेमारी हो रही है। शहर में इस कार्रवाई की चर्चा तेज है। लोग हैरान हैं कि वार्ड 9 की पार्षद माला कुमारी का भाई इतने बड़े अवैध कारोबार में लिप्त था और किसी को भनक तक नहीं लगी। लोग मान रहे हैं कि यह सब मौन सहमति से ही संभव हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें