फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Sahni: एनडीए में जाने के सवाल पर मुकेश सहनी ने यह क्या कहा? डिप्टी सीएम की कुर्सी पर भी बोले VIP प्रमुख

Wed, 16 Apr 2025 05:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : पिछले चुनाव में महागठबंधन के लिए प्रचार में तेजस्वी यादव के साथ कदमताल करने वाले मुकेश सहनी फिर एनडीए में जाएंगे या महागठबंधन में वह डिप्टी सीएम की कुर्सी के लिए प्रयास करेंगे? इस सवालों पर मुकेश सहनी ने क्या कहा, जानें यहां।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारें को लेकर महागठबंधन में मंथन जारी है। एक दिन पहले ही राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे को लेकर बैठक हुई थी। तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से इस मामले पर मुलाकात की। आज इस मामले पर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को महागठबंधन की बैठक है। हमलोग एक साथ बैठेंगे। कितनी सीटों पर किसे चुनाव लड़ना है वह तो गठबंधन ही तय करेगा। जो सामने आएगा, वह हमलोग आपलोगों को बता देंगे। हमलोग मजबूती से 243 सीटों चुनाव लड़ेंगे और बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। हमलोगों की अपने भविष्य की चिंता नहीं है। मैंने मंत्री पद का त्याग किया था। मैं केवल बिहार के विकास की चिंता करता हूं। 
विज्ञापन

 दिल्ली रेल IG इस्तीफा देकर आए बिहार, मुकेश सहनी की पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी

भाजपा अपने आप को कमजोर समझती है
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के ऑफर के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले से अपने आप को कमजोर समझती है। उनको पता है कि अगर उनकी नैय्या को कोई पार लगता सकता है तो वह सन ऑफ मल्लाह ही है। इसलिए वह लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं। मैं वहां जाने वाला नहीं हूं। दूसरी बात यह है कि वह अपने गठबंधन के साथी चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी को मनमुताबिक सीट नहीं देते हैं। इसलिए वह हमेशा उनलोगों को बताते रहेंगे कि मुकेश सहनी एनडीए में आ रहे हैं। इसलिए चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को उनके मन मुताबिक सीटों मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



किस मुंह से भाजपा वाले मुझे बुला रहे हैं
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि मैं चिराग पासवान से अपील करता हूं कि आप 50 सीट कम पर चुनाव मत लड़िएगा। जीतन राम मांझी को 20 सीट मिलनी चाहिए। पता नहीं किस मुंह से भाजपा वाले मुझे बुला रहे हैं। इतना कुछ मैंने स्पष्ट कर दिया है फिर भी वह किस उम्मीद में बैठे हैं। इस बार किसी भी हाल में एनडीए की सरकार नहीं बनेंगे।   

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें