टीम को सोने के जेवरात भी मिले।
- फोटो : अमर उजाला
निगरानी की टीम ने श्रीकांत शर्मा को किया गिरफ्तार
वहीं पटना से आए अधिकारियों ने बताया कि इस पर विशेष जांच टीम बैठाई गई है इसकी जांच की जाएगी और इनके कई ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी उसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल श्रीकांत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। निगरानी डीएसपी संजय जायसवाल ने बताया कि सूचना मिली कि बिहार पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता के पास आय से अधिक संपत्ति है। इसको लेकर नोटिस भी जारी की गई है। इसके बाद निगरानी की टीम इंजीनियर के घर पर और कार्यालय में एक साथ छापेमारी कर रहे हैं, जहां लाखों रुपए नगद जेवरात और कई जमीन के प्लॉट के कागजात बरामद हुए हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं डीएसपी सत्यकांत ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति होने के चलते श्रीकांत शर्मा के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।