फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा में बड़ा हादसा; एस्कॉर्ट गाड़ी ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 27 Feb 2024 12:05 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar : पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एक गाड़ी डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुस गई। एस्कॉर्ट गाड़ी ने एक कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसमें एस्कॉर्ट वाहन चालक की मौत हो गई। आठ से अधिक जवान भी गंभीर हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के बेलौरी में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी और एक कार में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं। फिलहाल सभी घायल जवानों का इलाज पूर्णिया जीएचसीएच में चल रहा हैं। एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी का मालिक पूर्णिया का ही रहने वाला है। मृतक चालक की पहचान मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र निवासी मो. हलीम के रूप में की गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन


डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे रूट के कार को मार दी टक्कर 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और फिर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे रूट में जा रहे कार को टक्कर मार दिया, जिसमें कार में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस फिलहाल मोहम्मद हलीम के शव को पोस्टमोर्टम करने की प्रक्रिया कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें