फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat : इस गति की ट्रेन क्या करा सकती है, जानकर हैरान रह जाएंगे आप; वह उड़ते हुए टकराया और फिर मर गया

Wed, 04 Oct 2023 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar News : राजधानी एक्सप्रेस गुजरने वाली हो तो लोग ट्रैक से दूर भागते हैं, लेकिन वंदे भारत की गति से खिलवाड़! इस गति की ट्रेन आसपास रहे किसी शख्स के साथ क्या कर सकती है, यह बिहार में दिख गया। वह उस ट्रैक पर नहीं था। लपेट में उड़ते हुए टकरा गया।
विज्ञापन
Vande Bharat Expressway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झाझा रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा पटना वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से प्लास्टिक का बोतल चुन रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रेल जीआरपी ने आननफानन में उस घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र स्थित पुरानी बाजार निवासी शमशेर खान उर्फ लोथा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दूसरे ट्रैक पर से हवा में खींच लिया ट्रेन 
मृतक के परिजनों का कहना है कि शमशेर झाझा रेलवे स्टेशन के पास प्रत्येक दिन खाली प्लास्टिक का बोतल चुनता था। मंगलवार की रात झाझा रेलवे स्टेशन के अप प्लेटफार्म के रेलवे लाईन किनारे दूसरे ट्रैक पर वह बोतल चुन रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही वंदे भारत सुपर फास्ट ट्रेन की तीव्र गति की हवा ने उसे ट्रेन की ओर खींच लिया जिससे वह ट्रेन के चपेट में आने से घायल हो गया। इधर ट्रेन के गुजरने के बाद घायल अवस्था मे पटरी पर गिरे शमशेर को देख यात्रीगण हो हल्ला करने लगे। हल्ला-गुल्ला सुनकर स्टेशन पर तैनात जीआरपी एसआई मनोज कुमार और आरपीएफ के जवान उधर दौड़ पड़े।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत 
घटनास्थल पर [पहुँचने के बाद लोगों ने देखा कि शमशेर खून से लथपथ था। वहीं कुछ यात्रियों ने बताया कि ट्रेन की तीव्र गति में यह शख्स हवा में सूखे पत्ते की तरह उड़ते हुए ट्रेन से टकरा गया। फिर ट्रेन से टकराते ही वह दूर जा गिरा। घायल युवक को आननफानन में इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही घायल शमशेर खान की मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सक डॉ सदाब अहमद ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें