फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा बोले- बिहार में फिर से जंगलराज आ गया, लालू के सामने घुटने टेक चुके हैं नीतीश

Wed, 26 Jul 2023 06:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Upendra Kushwaha News : उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार में अराजकता की स्थिति है। अब बिना लालू यादव के बिहार में कुछ भी नहीं हो रहा है। हर फैसले के लिए नीतीश कुमार को लालू जी के पास दौड़कर जाना पड़ता है। 
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा नालंदा में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने फिर से विपक्षी एकता और I.N.D.I.A. नाम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपने बेटे का नाम कलेक्टर सिंह रख लेता है तो वह कलेक्टर नहीं बन जाता है। इंडिया नाम रखकर इन लोगों को लगता है कि भारत भर के लोग इन लोगों के पक्ष में हो जाएंगे। बिल्कुल बेतुकी बात है इसका कोई तुक नहीं है। 2024 में नरेंद्र मोदी जी को कोई भी चुनौती नहीं है और वह फिर से एक बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। यह बातें उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा जिला के बिहारशरीफ मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में बुधवार को रालोजद द्वारा एक दिवसीय नालंदा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। 

विज्ञापन


राजद सत्ता में आ जाएगी तब बिहार की क्या दुर्दशा होगी?
बिहार में हो रही अपराधिक घटनाओं पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में अब 2005 के पहले वाली स्थिति हो गई है। जंगलराज फिर से बिहार में आने लगा है। वो भी तब जब राजद अभी आधी-अधूरी ही सरकार में हैं। जब पूर्ण रूप से राजद सत्ता में आ जाएगी तब बिहार की क्या दुर्दशा होगी? इसकी कल्पना की जा सकती है। वहीं नीतीश कुमार के पीएम मैटेरियल बनने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अब कोई गुंजाइश नहीं है। जिस पार्टी के नीतीश कुमार नेता हैं, उस पार्टी में ही कुछ नहीं बचा है। एक खाली डब्बा की तरह हो गई। सिर्फ लेवल है और अंदर कुछ भी नहीं है और पार्टी अपना जनाधार खो चुकी है और उस आधार को लेकर नीतीश कुमार देश की जनता से वोट मांगने जाएंगे।

लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की आकांक्षा पाले हुए हैं
उपेंद्र कुशवाहा ने राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की आकांक्षा पाले हुए हैं। इसलिए वह जदयू के साथ हैं। नीतीश कुमार के पीएम बनने को लेकर उनकी कोई इच्छा नहीं है। ट्रांसफर पोस्टिंग के मामले में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार में अराजकता की स्थिति है। नीतीश कुमार, लालू जी के सामने घुटने टेक चुके हैं। अब बिना लालू यादव के बिहार में कुछ भी नहीं हो रहा है। हर फैसले के लिए नीतीश कुमार को लालू जी के पास दौड़कर जाना पड़ता है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने एवं बूथ स्तर तक लोगों को रालोजद से जोड़ने का मंत्र दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रालोजद के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें