फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा ने साधा लालू पर निशाना, कहा- अब रास्ते में अपहरण की रकम तय नहीं होती है

Sun, 27 Oct 2024 06:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कम से कम बिहार में पहले वाली स्थिति नहीं है। 2005 से पहले एक अणे मार्ग में फिरौती की रकम तय होती थी, जिसे देने के बाद अपहरण से मुक्त किया जाता था।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार यात्रा के तीसरे फेज के दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा कैमूर के रास्ते बक्सर रविवार दोपहर पहुंचे। इस दौरान बक्सर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अब रास्ते में बैठ कर अपहरण की रकम तय नहीं होती। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में अपराध की घटना में कमी आयी है।

विज्ञापन


पहले व्यापार करने वाले लोग बिहार छोड़कर भाग रहे थे
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कम से कम बिहार में पहले वाली स्थिति नहीं है। 2005 से पहले एक अणे मार्ग में फिरौती की रकम तय होती थी, जिसे देने के बाद अपहरण से मुक्त किया जाता था। अब स्थिति ये है की कोई भी घटना होती हैं तो उसपर करवाई होती है। पहले व्यापार करने वाले लोग बिहार छोड़कर भाग रहे थे, क्योंकि बिहार में आतंक और पाखंड का माहौल था, उससे एनडीए की सरकार ने बिहार को बाहर लाया है।

नीतीश कुमार फिर से मजबूत सरकार बनाने की बात
राज्यसभा सांसद कुशवाहा ने कहा कि हम मानते हैं कि छिटपुट घटना अभी भी बिहार में होती है, लेकिन उसपर त्वरित करवाई भी होती है। उन्होने कहा कि  बिहार यात्रा के दौरान आम जनता, पार्टी व एनडीए के कार्यकर्ता और नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। सभी से मिलकर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए फीडबैक लेना है। ताकि आने वाले समय सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व एक मजबूत सरकार फिर से बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें