फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्मार्ट मीटर में ऐसे जुगाड़ लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे, लाखों का चूना लगाने का आरोप; विभाग ने पकड़ा

Thu, 05 Dec 2024 10:17 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

बिजली विभाग की ओर से आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। उसपर चोरी का आरोप लगाया गया है। साथ ही लाखों रुपये आर्थिक नुकसान की बात कही गई है। जानिए, कैसे चोरी कर रहा था बिजली...
विज्ञापन
स्मार्ट प्रीपेड मीटर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर में चोरी से बिजली के उपयोग करना एक युवक को महंगा पड़ गया। अब बिजली विभाग की ओर से आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। उसपर चोरी का आरोप लगाया गया है। साथ ही लाखों रुपये आर्थिक नुकसान की बात कही गई है। मामला नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर इलाके का है। बताया जा रहा है कि स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर में बायपास बनाकर चोरी से बिजली का उपयोग कर रहा था।
विज्ञापन


बायपास बनाकर बिजली का चोरी से उपयोग कर रहा था
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने विवेक कुमार ने फतहपुर निवासी आमोद कुमार पर आठ लाख 37 हजार 182 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि अभियान के दौरान अमोद कुमार के आटा चक्की मिल परिसर का निरीक्षण किया गया। वहां पोल से मीटर तक आने वाले तार में बायपास बनाकर बिजली का चोरी से उपयोग किया जा रहा था।

दो लोगों को चोरी से बिजली का उपयोग करते पकड़ा
इधर, अभियान के दौरान मथुरापुर कहतरबा गांव में बिल बकाया रहने पर विभाग ने 09 फरवरी 2023 को लाइन काट दिया था। लेकिन ऋतिक ओझा एक साल दस महीने से चोरी से बिजली का उपयोग कर रहा था। सहायक अभियंता ने नगर थाने में आरोपित ऋतिक ओझा पर कुल 55,624 का आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, कनीय विद्युत अभियंता रत्नेश कुमार भास्कर ने विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान सलेमपुर मलाही टोला में दो लोगों को चोरी से बिजली का उपयोग करते पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें