फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Teacher News : भीषण गर्मी में लू से दो शिक्षकों की मौत; बिहार में चुनाव ड्यूटी से लौटते समय तोड़ा दम

Thu, 30 May 2024 10:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar : रोहतास जिला के डेहरी का तापमान आज 46 डिग्री सेल्सियस रहा और इस वजह से आज लू के प्रकोप से दो मतदानकर्मियों की मौत हो गई। पहली घटना शिवसागर थाना क्षेत्र जबकि दूसरी घटना जवाहर लाल नेहरू कॉलेज की है।
विज्ञापन
मृतक का एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास में लू के प्रकोप से दो मतदानकर्मियों की मौत हो गई। पहली घटना शिवसागर थाना क्षेत्र जबकि दूसरी घटना जवाहर लाल नेहरू कॉलेज की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवसागर थाना क्षेत्र के रामजी इंडेन गैस एजेंसी के पास गुरुवार की शाम चुनाव ड्यूटी को लेकर योगदान देकर लौट रहे एक शिक्षक की लू लगने से मौत हो गई। मृतक शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गाँव निवासी स्व.सीता राम प्रसाद के पुत्र ललित प्रसाद थे। वह पताढी गाँव में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन


गांव लौटने के क्रम में हुई लू से हुई मौत 
लोगों का कहना है कि जब उक्त शिक्षक अपने चुनाव ड्यूटी के लिए योगदान करके चेनारी से अपने गांव लौट रहे थे। उसी क्रम में लू लगने से उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराने अस्पताल भेज दिया। शिक्षक की मौत के बाद स्वजनों को रो रो कर बुरा हाल हुआ है। लोगों का कहना है कि किरहिंडी गांव में दो दिनों में लू के कहर के चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई है। दूसरी घटना डिहरी के जवाहर लाल नेहरू कॉलेज की है, जहां प्रखंड शिक्षक रामध्यान चौधरी की मौत हो गई है। मृतक रामध्यान चौधरी नेहरू कॉलेज में मतदान सामग्री लेने के लिये कुर्सी पर बैठे हुए थे, तभी अचानक वह कुर्सी से गिर पड़े। आननफानन में उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत  घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने लू से लगने से मौत की नहीं की पुष्टि 
इस संबंध में अधिकारियों ने हीटवेब और लू लगने से मौत की पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि तबीयत बिगड़ने के कारण यह मौतें हुई हैं। लोगों का कहना है कि बुधवार को भी एक एएसआई देवनाथ राम की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। मृतक भोजपुर जिले के नवादा थाना अंतर्गत अमराई गांव के रहने वाले थे। मृतक ASI देवनाथ राम चुनाव ड्यूटी में रोहतास के इन्द्रपुरी पोलटेक्निक कॉलेज में ठहरे हुए थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें