फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर में मारी ठोकर

Sat, 30 Nov 2024 09:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Accident News : दो छात्र बाइक पर सवार होकर घुमने निकले थे। बाइक की रफ़्तार काफी तेज थी। अधिक गति होने के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया।
विज्ञापन
घटना के बाद जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा में अनियंत्रित मोटरसाईकिल सवार ने एक ट्रैक्टर में पीछे में टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों छात्रों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधौल स्थित कृति पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 20 फोरलेन पर हुई। मृतक छात्रों की पहचान पार नवादा अंबेडकर नगर निवासी अर्जुन साव के पुत्र आर्यन राज उर्फ हर्ष कुमार (16) और अंबेडकर नगर के दांगी टोला निवासी अरविंद गिरी के पुत्र सूर्यांश गिरी (16) के रूप में की गई है। दोनों शहर के संत जोसेफ स्कूल के दसवीं क्लास के छात्र थे। दोनों छात्र अगले वर्ष सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा देनेवाले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें