फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, कोहरे के कारण नहीं दिखी गाड़ी; हाईवा ने ऑटो को मारी टक्कर

Thu, 18 Jan 2024 12:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

चंदौती थानाध्यक्ष रणविजय कुमार सिंह ने बताया कि केवाली गांव के समीप कोहरे के कारण हाईवा और ऑटो में जोरदार टक्कर हुई है। उक्त घटना में ऑटो पर सवार एक यात्री और ऑटो चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया-टिकारी मुख्य सड़क मार्ग पर हाईवा और ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार एक सवारी समेत दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद हाइवा चालक हाईवा ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। वहीं संबंधित थाने की पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना गुरुवार की सुबह साढे नौ बजे की है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने हाईवा ट्रक को पकड़ लिया
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह गया-टिकारी मुख्य सड़क मार्ग के केवाली गांव के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से चली आ रही हाईवा ट्रक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। उक्त घटना में ऑटो चालक और ऑटो पर सवार एक सवारी की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवा ट्रक को पकड़ लिया। लेकिन मौके का फायदा उठाकर हाईवा चालक फरार हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने चंदौती थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं मौके से पुलिस ने हाईवा ट्रक को जब्त कर थाने ले गई। घटना के स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर सड़क जाम को हटाया।

कोहरे के कारण हाईवा और ऑटो में टक्कर हुई
चंदौती थानाध्यक्ष रणविजय कुमार सिंह ने बताया कि केवाली गांव के समीप कोहरे के कारण हाईवा और ऑटो में जोरदार टक्कर हुई है। उक्त घटना में ऑटो पर सवार एक यात्री और ऑटो चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं ऑटो चालक की पहचान टिकारी थाना क्षेत्र के रहने वाले गौरव मिश्रा के रुप में की गई है। ऑटो पर सवार दूसरे यात्री की पहचान डेल्हा थाना क्षेत्र के बड़की डेल्हा मोहल्ले का रहने वाले 50 वर्षीय बंसल सिंह के रूप में हुई है। दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं हाईवा चालक की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें