फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Accident : भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने सड़क जामकर जमकर किया हंगामा

Sun, 09 Mar 2025 05:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Road Accident : लोग सड़क को जामकर जमकर हंगामा कर रहे हैं।  दोनों तरफ छोटी-बड़ी गाडियां दूर-दूर तक खड़ी हैं। पुलिस भी पहुंची और जाम हटाने की पहल करने लगी, लेकिन घटना से भड़के लोग मानने के लिए तैयार नहीं हैं।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत युवकों की पहचान विष्णुपद थाना क्षेत्र के पंतनगर के रहने वाले राकेश कुमार और कबीर कुमार के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा किया। घटना गया-बोधगया सड़क मार्ग के केन्दुई गांव के समीप की है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज गति से आ रही हाइवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और हाइवा उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना से भड़के लोगों ने किया सड़क जाम 
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित लोग आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किये जाने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोग पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी। काफी समझाने पर लोग मानने के लिए तैयार हुए। फिर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही हाइवा को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें