फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दोस्त के साथ पत्नी को लाने जा रहा था ससुराल, सड़क हादसे ने ले ली दोनों की जान

Fri, 08 Mar 2024 12:36 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar : दोस्त की पत्नी मायके में थी। उसकी विदाई कराने के लिए दोस्त को साथ कर लिया। अभी ससुराल पहुंचे भी नहीं थे तभी सड़क हादसे में दोनों दोस्त की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मित्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बिहिया चौरस्ता के समीप की है। मृतकों की पहचान बक्सर जिला के बगेन थाना क्षेत्र अंतर्गत बराढी गांव निवासी नन्हू यादव के पुत्र सोना लाल यादव और उसी गांव के मनभरन यादव के पुत्र राहुल यादव थे।

विज्ञापन


दोस्त को साथ लेकर जा रहे थे ससुराल
.घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि सोना लाल यादव अपने मित्र राहुल यादव को ले कर अपने ससुराल भोजपुर के सोनबरसा गांव जा रहे थे। तभी बिहिया चौरस्ता के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आननफानन में दोनों को बिहिया थाना की पुलिस बिहिया पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल दोनों दोस्तों का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। .एम्बुलेंस के माध्यम से दोनो को सदर अस्पताल लाया जा रहा था तभी रास्ते में ही दोनों युवकों की मौत हो गई।

 

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पत्नी की विदाई कराने जा रहा था ससुराल
घटना के बाद बिहिया थाना ने ही परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक सोना लाल यादव के भाई भुवर यादव ने बताया कि शाम 4 बजे ये लोग घर से निकले। सोना लाल की पत्नी सुनीता देवी अपने मायके में थी। सोना लाल के कहने पर राहुल उसके साथ हो लिया और दोनों सोनबरसा के लिए निकल पड़े। तभी बीच में ही यह हादसा हो गया। मृतक के भाई ने बताया कि बिहिया थाना के द्वारा हमें फोन कर जानकारी दी गई तब हमलोग सदर अस्पताल पहुंचे। यहां आए तो देखे कि दोनों की मौत हो चुकी है। सोना लाल यादव की सिर्फ 8 माह की एक बच्ची है जबकि राहुल की शादी इसी साल हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें