फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : क्रिकेट खेलने के बहाने बच्चे निकले थे घर से, अब आई उनकी मौत की खबर; परिजनों का हाल बेहाल

Sun, 08 Jun 2025 08:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : आज भीषण गर्मी थी। दो बच्चे क्रिकेट खेलने के बहाने घर से निकले। घर से निकलने के कुछ ही घंटों बाद उनके मौत की खबर आई। अब घर में सभी का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में स्नान करने के दौरान दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट घाट की है। मृतकों की पहचान रोहित कुमार (14) और संकल्प कुमार (12) के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रोहित और संकल्प घर से यह कहकर निकले थे कि मैं दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जा रहा हूं, लेकिन ये दोनों खेलने के लिए गांधी मैदान के बजाय गंगा घाट पहुंच गए। घाट पर इनके पहुंचने से पहले कुछ अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जो वहां घाट पर स्नान कर रहे थे। उन सभी को स्नान करते देख रोहित और संकल्प भी गंगा में स्नान करने लगे।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar: 'मीडिया NDA की सीटें बांटना छोड़े, हमारा काम हम कर लेंगे', चुनाव को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने दी सीख
विज्ञापन


 इसी दौरान संकल्प स्नान करते-करते गहरे पानी में चला गया,जिस वजह से वह डूबने लगा। संकल्प को डूबते देख रोहित संकल्प को बचाने के लिए आगे की तरफ बढ़ गया, लेकिन वहां गहराई होने के कारण रोहित भी डूबने लगा। इस दौरान अन्य बच्चे जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगे लेकिन इससे पहले कि कोई उनकी मदद कर पाता, दोनों नदी में डूब गये। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: पिता ने अपने ही बेटे को मार डाला, इस वजह से सीने में मारी गोली; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आये तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाना की पुलिस कलेक्ट्रेट घाट पर पहुंची औरबच्चों की खोजबीन शुरू हो गई। खोजबीन के दौरान  रोहित का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि संकल्प की तलाश अब भी की जा रही है।


            

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें