फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रेलवे ट्रैक पर बैठकर खेल रहे थे पबजी, तीन किशोरों की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 02 Jan 2025 07:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

PubG Mobile : तीन किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। तीनों किशोर रेलवे पटरी पर बैठकर कान में हेडफोन लगाकर पब जी खेल रहे थे। तभी अचानक ट्रेन आ गये और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में तीन किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मनसा टोला के समीप रॉयल स्कूल के पास नरकटियागंज मुजफ्फरपुर रेल खंड की है, जहां रेलवे ट्रैक पर बैठकर पबजी खेलने के दौरान तीन किशोर ट्रेन से कट गये। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मृत किशोरों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी मंशा टोला निवासी मोहम्मद अली का पुत्र फुरकान अली, मंशा टोला गांव निवासी मोहम्मद टुनटुन का पुत्र समीर आलम तथा तिसरा हबीबुल्लाह आलम के रूप मे की गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक डेमो पैसेंजर ट्रेन मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जा रही थी। इस दौरान तीनों किशोर रेलवे ट्रैक पर बैठकर पबजी गेम खेल रहे थे। पबजी खेलने के दौरान तीनों कान मे हेडफोन लगाए हुए थे जिसके कारण तीनो किशोर को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और तीनों घटना के शिकार हो गए और मौत के मुंह मे समा गए है।घटनास्थल पर पहुंच पुलिस मामले कि जांच पड़ताल करने मे जुटी हुई है। इधर घटना के सूचना मिलते ही परिजनों में चित्कार मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि तीनों मृत बच्चों की पहचान कर ली गई है। बताया जाता है कि तीनों बच्चे रेलवे ट्रैक पर बैठकर कान में हेडफोन लगाकर गाना सुन रहे थे। जिसके दौरान उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और तीनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें