भागलपुर में 15 मिनट के दौरान एक-एक कर तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं। मरने वालों में पति-पत्नी और साढू हैं। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोदीनगर का है, जहां पर शौचालय में पाइप लगाने के दौरान टंकी में लोहे का औजार (छैनी) गिर गया। उसको निकालने के लिए टंकी का ढक्कन हटाया गया। टंकी के अंदर प्रवेश करते ही दम घुटने से पुनीत यादव की मौत हो गई। फिर उनको बाहर निकालने के लिए पुनीत की पत्नी भी टंकी के अंदर गई, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई। उसके बाद मृतक पुनीत के साढू अंदर गए और उन्होंने भी टंकी के अंदर दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान पुनीत यादव (35) उसकी पत्नी शाखो देवी(33) और उनका साढू दीनानाथ यादव(45) के रूप में की गई है।