फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भीषण हादसे में तीन भाइयों की मौत, बहन के ससुराल से लौट रहे तीनों, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

Mon, 16 Dec 2024 10:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब तीनों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर बहन से मिलकर पूर्णिया लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तीनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। घटना कटिहार जिले के रौटारा थाना के गोविंदपुर में हुई है। मरने वालों की पहचान पूर्णिया सदर थाना जोका जलमरैय निवासी मो सुल्तान के पुत्र दिलदार आलम, मोजीबुर रहमान के पुत्र असफिर और मो जाकिर के पुत्र दिलवर के रूप में की गई है।

 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर तीनों भाई अपनी बहन के घर सोमवार की सुबह महमूद चौक आया हुआ था और तीनों सोमवार के शाम अपने घर वापस लौट रहे थे तभी रौतारा टोल प्लाजा से पहले गोविंदपुर चौक के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मामले में मारने वालों की बहन मुस्तरी खातून और उसके पिता मुजीब ने बताया कि तीनों चचेरे भाई एक साथ पढ़ाई करते थे। मृतक में अस्फिर दसवीं का छात्र था, महदूर नौवीं का छात्र था और दिलबर भी नौवीं का ही छात्र था। तीनों रिश्ते में चचेरे भाई भी थे और तीनों मिलकर एक ही बाइक से अपनी बहन के यहां घूमने आया हुआ था और वापस अपने घर पूर्णिया लौट रहे था। इसी दौरान यह घटना हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें