फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, तीन की मौत, सामान लेकर लौटने के क्रम में हुआ हादसा

Mon, 20 May 2024 07:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar : मकान की ढलाई का सामान लाने बाइक से तीन युवक बाजार गये थे। वापस लौटने के क्रम में ट्रैक्टर ने बाइक को रौंद दिया, जिसमें तीनों युवकों की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।  
विज्ञापन
सड़क जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 20 फोरलेन पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंबिका विगहा के पास ट्रैक्टर ने  मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे मोटरसाईकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दो व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसे पावापुरी रेफर किया गया। परिजन उस घायल युवक को नवादा के धर्मशीला अस्पताल ले गये, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नालंदा जिला के गिरियक थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरियक विगहा निवासी अवधेश मिस्त्री के पुत्र रौशन कुमार (23),  द्वारिका यादव के पुत्र सुबोध कुमार (32), सरयुग यादव के पुत्र शंकर कुमार (15) के रूप में कि गई है।

विज्ञापन


घटना से भड़के लोगों ने किया सड़क जाम 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सुबोध का मकान गिरियक के विगहा पर बन रहा है। उसी मकान की ढलाई का सामान लाने बाइक से तीनों नवादा जिले के मुफ्फसिल थाना के केना मोड़ आए थे। वापस लौटने के क्रम में ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीनों युवकों की मौत हो गई। रौशन राजमिस्त्री का काम करता था और सुबोध का मकान बना रहा था, जबकि शंकर और सुबोध दोनों अपने चचेरे भाई बताए जाते हैं। एक ही गांव के तीन युवकों की एक साथ मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक सुबोध ट्रक ड्राइवर का काम करता था, जबकि शंकर अभी पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ फोरलेन जाम कर दिया, जिससे सैकड़ों गाड़ियां घटों सड़क जाम में फंसी रही। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष विजय कुमार ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें