फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news : चार करोड़ की बस देखी है आपने, बिहार के एक नेता ने चलाई है

Thu, 27 Jul 2023 08:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में एक ऐसी बस खुली है जो बस नहीं, रथ नहीं बल्कि चलता फिरता एक महल है। खूबसूरती ऐसी कि जैसे यह कोई राज दरबार हो। इस चलते फिरते महल को खुबसूरत बनाने के लिए उसमें चार करोड़ रुपये खर्च किए गये जिसे बिहार के एक नेता ने बनाया है।
विज्ञापन
यह है चलता फिरता महल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में ऐसा महल अब कहीं नहीं। कभी होता होगा। लेकिन, राजसी ठाठ का एक पूरा महल बस के अंदर समा गया है। यह महल बनवाया है एक नेता ने। नाम है- मुकेश सहनी। जी हां, सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी। विकासशील इंसान पार्टी, यानी वीआईपी के सबकुछ। 2020 के जनादेश पर बिहार में एनडीए की सरकार बनी थी तो वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भाजपा कोटे से मंत्री भी थे। भाजपा से ही अनबन हुई और पार्टी ने इनकी विधान परिषद् सदस्यता नहीं बढ़ाई तो पद छिन गया। अब चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। लोकसभा के साथ बिहार विधानसभा की भी। सहनी पत्ता नहीं खोल रहे, लेकिन मछुआरों का मन जानने के लिए इस रथ से निकल चुके हैं। कह रहे हैं कि मछली मारने वाले का बेटा संकल्प यात्रा पर निकला है और मछुआरा परिवार के बच्चों को इस रथ में घुमा भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें