Bihar Political News: तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि बिहार में अमन जैन शांति का वातावरण रहे। बिहार की तरक्की हो, यहां लोगों की तरक्की हो। इस दिशा में हम लोग काम करेंगे। जो असल मुद्दा है, वह बेरोजगारी का है। गरीबों का है। महंगाई का है। बिहार के विकास का है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार, आएसएस और भाजपा पर फिर से हमला बोला है। राबड़ी आवास पर रविवार दोपहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी के राज में आरएसएस, भाजपा को फूलने फैलने दिया। यहां सिर्फ नफरत की बात की जाती है। उसे दौर में बेहद जरूरी है कि हम सब एक जुट होकर सांप्रदायिक शक्तियों का सामना करें। अगर उनका मंसूबा है कि भाई को भाई से लड़ाओ नफरत फैलाओ बांटने का यह लोग जो काम कर रहे हैं। इसके खिलाफ हम सब मजबूती से एकजुट हो।
विज्ञापन
एकजुट होकर पार्टी मजबूत करने का काम करेंगे
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि बिहार में अमन जैन शांति का वातावरण रहे। बिहार की तरक्की हो, यहां लोगों की तरक्की हो। इस दिशा में हम लोग काम करेंगे। जो असल मुद्दा है, वह बेरोजगारी का है। गरीबों का है। महंगाई का है। बिहार के विकास का है। लेकिन, बिहार में एनडीए की सरकार विकास का बात नहीं करके विनाश का बात करती है। और इस दिशा में यह लोग काम करते हैं। बिहार की न्याय प्रिय जनता यह बुद्ध की धरती रही है। सदा से अमन चैन यहां रहे। हमेशा शांति बनी रहे। यही बिहार की जनता चाहती है। आज हम सभी लोग एकजुट हुए हैं। हम सब मिलकर पार्टी को एकजुट होकर मजबूत करने का काम करेंगे। सांप्रदायिक शक्तियों को भगाने का काम करेंगे.
निगेटिव बात करने से क्या फायदा?
गिरिराज सिंह के द्वारा दिए गए थप्पड़ वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि छोड़िए ना उन सब बातों में कुछ रखा है? निगेटिव बात करने से क्या फायदा? गिरिराज सिंह का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उनके बात का कोई वैल्यू है क्या? उनके बात का कोई मतलब है क्या? इन लोगों का काम है नफरत फैलाना जहर फैलाना। इन लोगों के आने जाने से कोई फर्कनहीं पड़ने वाला है। गिरिराज सिंह द्वारा त्रिशूल रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार है वह चाहे जो रखवाएं। हमें कोई लेना देना नहीं है।