फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेजस्वी यादव सही में कर रहे मानहानि का मुकदमा; जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार को लीगल नोटिस

Sat, 26 Oct 2024 07:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : राजनीतिक बयानबाजी का दौर चल ही रहा था, लेकिन इसी अब तेजस्वी यादव ने जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार पर मानहानि का मुकदमा किया है। तेजस्वी यादव के वकील ने नीरज कुमार को लीगल नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और नीरज कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 तेजस्वी यादव ने जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार पर मानहानि का मुकदमा किया है। इसलिए तेजस्वी यादव के वकील ने नीरज कुमार को लीगल नोटिस भेजा है। उस नोटिस में लिखा है कि हमारे मुवक्किल बिहार में विपक्ष के नेता हैं। उन्होंने विधान सभा और उप मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया है। वह भारतीय राजनीति में बिहार के एक प्रमुख हस्ती हैं। वह विपक्ष के नेता और राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। वह एक प्रमुख राजनीतिक दल अर्थात् राष्ट्रीय जनता दल ("राजद") को 2015 से न केवल सफलतापूर्वक राजनीतिक को बरकरार रखा है, बल्कि अपने पिता लालू प्रसाद यादव की विरासत को भी उन्होंने तराशा है। एक परिवर्तनकारी नेता के रूप में उनकी एक अपनी अलग पहचान है। जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। इसलिए उनको यह नोटिस भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें