फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या; स्कूल जा रहे थे, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

Tue, 28 Jan 2025 12:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजन और शिक्षकों में आक्रोश है। वह पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में स्कुक जा रहे एक सरकारी शिक्षक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक शिक्षक की पहचान कुशेश्वरस्थान पूर्वी उत्क्रमित उच्च विद्यालय अदलपुर के शिक्षक रामाश्रय यादव के रूप में की गई है। अपराधियों ने शिक्षक के सिर मर गोली मार दी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। स्थानीय ग्रामीणों और मौके पर पहुंचे शिक्षक की सूचना पहुंची कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। 

विज्ञापन


अपराधियों ने घेरकर मारी गोली
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह शिक्षक बाइक से स्कूल जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने घेरकर उन्हें गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजन और शिक्षकों में आक्रोश है। वह पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

शिक्षकों के प्रति उनका रवैया सही नहीं बताया
मौके पर मौजूद एक शिक्षक सूरज सक्सेना ने पुलिस प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि पुलिस का रवैया शिक्षकों के प्रति सही नहीं थी। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही शिक्षक की हत्या की गई है। वरीय अधिकारियों से अपील है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें