फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'शिक्षक हूं चुनाव से जुड़ा काम नहीं करूंगा', यह कहते हुए स्कूल की छत पर आत्महत्या करने चढ़ गए BLO

Sun, 06 Jul 2025 10:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

विपक्षी पार्टियों के साथ अब अब धीरे-धीरे स्कूल के शिक्षकों भी चुनाव आयोग के इस फैसले का विरोध करने लगे हैं। एक उदाहरण काजी टोला के उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। यहां बीएलओ ने काम करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
शिक्षक ने आत्महत्या की धमकी दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में स्कूल के शिक्षक ने बीएलओ का काम करने से इनकार किया। जब पदाधिकारियों ने उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने स्कूल की छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। इस घटना से स्कूल में अफरातफरी मच गई और इसका वीडियो वायरल हो गया। शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, सीवान जिले के तरवारा प्रखंड के काजी टोला स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में शिक्षक हारून रशीद को मतदान केंद्र 65 में बीएलओ के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। उन्हें शनिवार तक पर्यवेक्षक के गणना प्रपत्र नहीं लिए गए थे।

विज्ञापन


शिक्षक ने काम करने से इनकार कर दिया
पंचायत सचिव रत्नेश कुमार ने उनसे पूछा कि उन्होंने क्यों नहीं लिए, तो शिक्षक ने काम करने से स्पष्ट इनकार कर दिया। इसके बाद, शिक्षक स्कूल की छत पर चढ़ गए और वहां आत्महत्या की धमकी दी। घंटों तक वह छत पर रहे, जिससे स्कूल में मौजूद छात्र और अन्य शिक्षक डर गए। कुछ बच्चे रोने और चिल्लाने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुनर्निरीक्षण के काम का विरोध कर रहे शिक्षक
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने अचानक मतदान सूची के पुनर्निरीक्षण का कार्य बिहार में कराने का आदेश दिया है, जिसके खिलाफ विपक्षी पार्टियां जमकर विरोध कर रही हैं। यह विरोध इतना बढ़ गया है कि आगामी नौ तारीख को विपक्ष ने बिहार में चक्का जाम का एलान किया है।
विज्ञापन

पति ने पत्नी को जहर देकर मार डाला, बेटी बोली- यह विवाद हुआ था, पापा ने हत्या कर दी
विज्ञापन


जांच पूरी होने तक रोकी गई शिक्षक की वेतन

पदाधिकारियों का कहना है कि इस मामले में बीएलओ पर्यवेक्षक ने इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से की है। वीडियो वैभव शुक्ला ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को वायरल वीडियो की जांच करने के लिए कहा है और 24 घंटे में रिपोर्ट देने की बात कही है। जांच पूरी होने तक शिक्षक का वेतन रोक दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें