Patna Crime News: सचिवालय के एसडीपीओ 2 साकेत कुमार ने बताया कि गांधी नगर में मकान नंबर 54 में बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई। इसमें छात्र को गोली लगी। उसके प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।
पटना में छात्र की हत्या कर दी गई है। हत्यारे ने गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि मंगलवार देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली बात पर मकान मालिक के बेटे से छात्र का विवाद हुआ था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना एसके पुरी थाना अंतर्गत गांधीनगर स्थित हॉस्टल में हुई। छात्र की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
मामूली विवाद में छात्र की हत्या
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि हमलोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था लेकिन उसे छोड़ दिया गया। छात्र की पहचान छपरा निवासी रिशु कुमार के रूप में हुई। ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता था। वह छपरा का निवास था। वह यहां पर इंजीनियरिंग की तैयारी करता था। मामूली विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि घटना के दौरान दो गोली चली थी। पहली गोली हवाई फायरिंग थी। दूसरी रिशु के जबड़े में लगी। परिजनों ने कहा कि रिशु की हत्या की गई है। यह हादसा नहीं है।
जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीम
सचिवालय के एसडीपीओ 2 साकेत कुमार ने बताया कि गांधी नगर में मकान नंबर 54 में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। इसमें छात्र को गोली लगी। उसके प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।