फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Commission : मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 95.92 फीसदी पूरा, अब 90,712 बूथ पर होंगे मतदान

Sat, 19 Jul 2025 08:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Election Commission : बिहार में 95.92% मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। चुनाव आयोग का यह भी कहना है कि बिहार में 12817 नये मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इस तरह अब मतदान केन्द्रों की कुल संख्या बढ़कर हुई 90712 हो गई है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन आयोग के मुताबिक बिहार की मतदाता प्रारूप सूची में 95.92% मतदाता शामिल हो चुके हैं। चुनाव आयोग का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे। इसी के तहत छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने के लिए मिशन मोड में मुहिम चलाई जा रही है। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलओ/बीएलए ऐसे मतदाताओं का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं, जिनका विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य अब तक नहीं हो पाया है। चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि बिहार में 12817 नये मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इस तरह अब मतदान केन्द्रों की कुल संख्या बढ़कर हुई 90712 हो गई है।  

विज्ञापन


डिजिटाइज्ड हो चुके हैं लगभग सात करोड़ फॉर्म
आयोग के मुताबिक शनिवार शाम तक कुल 7,89,69,844 में से 7,57,46,821 निर्वाचकों को सूची में शामिल किया जा चुका है। अब तक 7,15,82,007 गणना फॉर्म प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 6,96,93,844 डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं। अभी भी 32,23,023 गणना फॉर्म प्राप्त होने बाकी हैं, जो कुल का 4.08% है।

32 लाख मतदाताओं को जोड़ने के प्रयास जारी
चुनाव आयोग शेष लगभग 32 लाख मतदाताओं को जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। फॉर्म भरने के लिए अभी 6 दिन शेष हैं। लगभग 1 लाख बीएलओ, 4 लाख स्वयंसेवक, और राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1.5 लाख बूथ लेवल एजेंट, सभी मिलकर इस कार्य में जुटे हुए हैं। बीएलओ पहले ही तीन से अधिक बार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर चुके हैं।
विज्ञापन


देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे बिहार के लोग भी होंगे शामिल:
चुनाव आयोग उन बिहार के मतदाताओं को भी शामिल करने के लिए देशव्यापी विज्ञापन समेत सभी संभव माध्यमों से सूचित कर रहा है जो अस्थायी रूप से देश के विभिन्न हिस्सों में गए हैं। बचे हुए शहरी मतदाताओं को जोड़ने के लिए सभी 261 शहरी स्थानीय निकायों के 5,683 वार्डों में विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं।  

30 अगस्त तक सुधारी जाएंगी ड्राफ्ट मतदाता सूची में हुईं गलतियां
आयोग के मुताबिक 1 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में कोई नाम गलती से जुड़ गया हो, छूट गया हो या उसमें कोई त्रुटि हो, तो उसे 30 अगस्त तक सुधारा जा सकता है। कोई भी निर्वाचक, राजनीतिक पार्टी या उनके नियुक्त बूथ लेवल एजेंट दावे/आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें