पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया, जिसमें बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के सेलौहरी गांव की है। मृतका की पहचान मृतका की पहचान 55 वर्षीय सविता देवी के रूप में हुई है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar : मुखिया पर हुआ जानलेवा हमला, भागकर पहुंचे थाना; कहा- इस वजह से करना चाहते हैं मेरी हत्या
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सविता देवी अपने भाई उमाशंकर सिंह के साथ पुनपुन कुतुबपुर से अपने ससुराल विक्रम जा रही थीं। तभी ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही सविता देवी गिर पड़ी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में सविता देवी के भाई उमाशंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घायल उमाशंकर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar : पटना का पहला डबल डेकर बनकर हुआ तैयार, इस तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को करेंगे समर्पित
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि सविता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नौबतपुर थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क पर ब्रेकर नहीं होने की वजह से दुर्घटनाओं में कमी नहीं हो रही हैं।