राबड़ी आवास के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
राजद और ओसामा शहाब के समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी
रविवार सुबह से ही राबड़ी आवास के बाहर राजद और ओसामा शहाब के समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सदस्यता ग्रहण करने से पहले ओसामा और उनकी मां हिना शहाब राजद राबड़ी आवास पहुंची। अगली काले रंग की गाड़ी में ओसामा थे। पीछे की गाड़ी में हिना शहाब बैठी थीं। परमात्मा राम पहले से मौजूद थे। उनके यहां पहुंचने के साथ ही कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। फिलहाल अंदर में मुलाक़ात हो रही है। समर्थक गेट के बाहर अपने नेता को देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे। इससे पहले शनिवार देर रात को ओसामा राबड़ी आवास पहुंचे थे। यहां राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। लालू का पैर छूकर ओसामा ने आशीष लिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। इधर, गोरिया कोठी की पूर्व प्रत्याशी नूतन वर्मा, राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष परमात्मा राम और हीना शहाब राजद में शामिल हुए।
ओसामा शहाब और तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में नहीं मिला था हीना शहाब को राजद का टिकट
एक वक्त था जब शहाबुद्दीन का कद राजद में काफी बड़ा था। वह लालू के सबसे करीबी नेताओं में गिने जाते थे। शहाबुद्दीन के निधन के बाद उनके परिवार का राजद से संबंध ठीक नहीं चल रहा था। लोकसभा चुनाव में हिना शहाब ने राजद से टिकट नहीं मिलने के बाद सीवान से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब एक साल बाद चुनाव है। चर्चा है कि ओसामा विधानसभा चुनाव में अपनी किस्तम आजामाना चाहते हैं। राजद भी सीवान और आसपास के इलाकों में अपने पैर को फिर से मजबूत करना चाह रहा।