फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अर्द्ध नग्न मिला युवक का शव, शरीर पर मिले कई जख्मों के निशान; नहीं हो पाई है अब तक लाश की पहचान

Fri, 31 Jan 2025 11:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Police : झाड़ी में पड़े शव की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। वजह यह था कि शरीर पर कपड़े नहीं थे, लेकिन तेज हथियार के वार के निशान जरुर थे। अब शव की पहचान ढूंढ निकालना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 वैशाली में अपराधियों ने एक अज्ञात युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को फेंक दिया। घटना सराय थाना क्षेत्र के शीतल भकुरहर की है। शव देखने से यह प्रतीत होता है कि धारदार हथियार से युवक के सर पर वार कर उसकी हत्या की गई है। कनपटी के पास भी गहरे ज़ख्म पाए गये। हत्या करने के उपरांत हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गये।

विज्ञापन


अर्द्ध नग्न अवस्था में झाड़ी में पड़ा था शव 
शव मिलने की जानकारी मिलते ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पर सराय थाना की पुलिस को दी। शव मिलनमे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों को शव की शिनाख्त करने और कराने की बात कही, लेकिन उस शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। हालाँकि पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि युवक की हत्या करीब पांच दिन पहले की गई है। मृतक का शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। उसके जैकेट और कपड़े इधर-उधर फेंके हुए थे, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ हत्या के कारणों और हत्यारों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस संबंध में सराय थाना अध्यक्ष मणिभूषण कुमार सिंह ने बताया कि शव देखने में चार से पांच दिन पुराना लगा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शव की शिनाख्त करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में जानकारी देने पर मुमकिन है कि शव की पहचान हो सके और मामले का उद्भेदन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


                                      

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें