फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Journey of Love : बैंककर्मी पति के प्यार को पाने के लिए देश की सीमा लांघ आयी; अब इंतकाम की क्यों कर रही तैयारी

Fri, 15 Sep 2023 01:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Police : पुलिस दूसरे देश से आयी महिला को इंसाफ दिलाएगी या नहीं, लेकिन वह इंतकाम की तैयारी में जुट गई है। केस कर दिया है। इसके लिए पैसे की जरूरत है तो नौकरी ढूंढ़ रही है। प्यार को पाने के लिए सरहद पार से आयी संगीता क्यों इंतकाम चाह रही अब?
 
विज्ञापन
नेपाल की संगीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा हैदर की तरह पाकिस्तान से जुड़ा मामला होता तो पूरे देश में सुर्खियां बनती। लेकिन, देश नेपाल है और धर्म हिंदू- इसलिए उसे सबूतों के बावजूद पुलिस का खुला साथ नहीं मिल रहा है। उसने एक बैंककर्मी के प्यार में पड़कर अपने पति-बच्चों को नेपाल में ही छोड़ दिया और भारतीय प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचाकर साथ रहने लगी। प्रेमी ने खुद को अविवाहित बताया था। पिछले महीने जब वह प्रेमी को ढूंढ़ते हुए दरभंगा पहुंच गई तो पता चला कि वह शादीशुदा है। प्रेमी से पति बने शख्स और उसके परिवार वालों ने बात नहीं सुनी। अब महिला इंतकाम के लिए उतर चुकी है। दहेज, प्रताड़ना, धोखाधड़ी की धाराओं में केस करने के बाद भी वह नेपाल नहीं लौट रही। इंसाफ की लड़ाई के लिए उसे पैसे चाहिए तो नौकरी ढूंढ़ रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें