फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में तेज रफ्तार स्काॅर्पियो रेलिंग तोड़ गंगा नदी में गिरी, यूपी से आ रही गाड़ी

Fri, 20 Jun 2025 10:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Road Accident News : तेज गति से आते हुए एक स्कॉर्पियो अचानक पूल का रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में जा गिरी। घटना देखकर लोग उधर दौड़ पड़े, लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता, स्कॉर्पियो पानी में डूब गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे आसपास के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार की रात बक्सर को यूपी से जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह पुल पर दर्दनाक हादसा हुआ। यूपी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना पुलिस, औद्योगिक थाना और टाउन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव के राजद में 'भूरा बाल' का हाल देखें; बिहार चुनाव के लिए क्या रहेगी योजना?

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रात लगभग 8:00 बजे उत्तर प्रदेश की तरफ से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बक्सर के तरफ आ रही थी। बक्सर क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही स्कार्पियो चालक का नियंत्रण स्कॉर्पियो से हट गया। नतीजतन तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलिंग को तोड़ती हुई गंगा नदी में जा गिरी। घटना को देखकर आसपास के लोग उस तरफ दौड़ पड़े लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया। स्कॉर्पियो पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics : एनडीए सरकार में पहली बार भाजपा विधायक की सदस्यता खत्म, जाने किस आधार पर लिया गया यह फैसला

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नजदीकी थाना को दी। सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना पुलिस, औद्योगिक थाना और टाउन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस स्कॉर्पियो को गंगा नदी से निकालने में जुट गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि दुल्लहपुर का एक युवक अपना स्कॉर्पियो लेकर सुबह से ही घर से निकला है। प्रथमदृष्टया स्कॉर्पियो उन्हीं की बताई जा रही है। हालांकि स्कॉर्पियो के निकालने के बाद ही सही जानकारी मिल सकती है। राहगीरों ने बताया है कि स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे। पुलिस स्कॉर्पियो को निकालने जुटी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें