फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : स्कॉर्पियो ने घर के बाहर बैठे 8 लोगों को रौंदा, एक की मौत, कई घायल

Sat, 25 Nov 2023 07:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Police : घर के सामने कई लोग बैठे थे, तभी अचानक एक तेज गति से स्कॉर्पियो आकर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। कुछ देर तक किसी को कुछ समझ में नहीं आया। फिर स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।  
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर घर के बाहर बैठे 8 लोगों को रौंद दिया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि अन्य लोगों की हालत गंभीर है। घटना सराय थाना क्षेत्र के इमादपुर महुआ मुख्य मार्ग स्थित जलालपुर दल्लू गांव की है। मृतक जमालपुर दल्लु गांव निवासी मेघु बैठा का पुत्र लखीन्द्र रजक (40) था। इस घटना में मृतक का पुत्र रौनक कुमार, मनोज बैठा का पुत्र कुंदन कुमार, राज नंदन राय की पत्नी चिंता देवी, भरत प्रसाद का पुत्र अभिषेक कुमार, अरुण कुमार का पुत्र चिंटु कुमार, राज कुमार बैठा का पुत्र पियूष कुमार और सोनू कुमार की बेटी कृति कुमारी घायल हैं, जिसमें चिंता देवी की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें