फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohini Acharya : राबड़ी देवी का नाम आया तो तिलमिलाईं रोहिणी आचार्य, एक तस्वीर जारी कर सीएम नीतीश कुमार को घेरा

Fri, 24 May 2024 06:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड पर कार्रवाई होने पर तिलमिलाई रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर शांभवी चौधरी की तस्वीर जारी करते हुए सीएम पर हमला किया है। लिखा है- 'क्या मंत्री जी की बेटी व दामाद को सुरक्षा-बंदोबस्त की किसी विशेष-कैटगरी में आते हैं?'
विज्ञापन
रोहिणी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा में चुनावी हिंसा के बाद सारण की राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। साथ ही मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर भी सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी के चहेते मंत्री जी की बेटी - दामाद को किन प्रावधानों के तहत सुरक्षा की विशेष-सुविधा मुहैय्या है? मंत्री जी की बेटी व दामाद की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी-अंगरक्षक किसके हैं? क्या मंत्री जी की बेटी व दामाद को सुरक्षा-बंदोबस्त की किसी विशेष-कैटगरी में आते हैं?

विज्ञापन


राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड पर हुई है कार्रवाई
दरअसल छपरा में चुनावी हिंसा मामले में राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड जीतेन्द्र सिंह पर पटना के एसएसपी राजीव कुमार ने कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया। इसी मामले को लेकर रोहिणी आचार्या ने शांभवी चौधरी की तस्वीर जारी करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया है। रोहिणी ने बॉडीगार्ड के दुरुपयोग को लेकर सीएम नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि शाम्भवी के साथ घुमने वाले सुरक्षा गर्द किसके हैं, मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए।

रोहिणी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर मुख्यमंत्री पर किया हमला 
 रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी और समस्तीपुर से लोजपा रामविलास की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। शांभवी चौधरी और उनके पति पूर्व आईपीएस कुणाल किशोर के पुत्र शायन कुणाल की तस्वीर शोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।  उसमें रोहिणी आचार्य ने लिखा है कि नीतीश कुमार जी के चहेते मंत्री जी की बेटी - दामाद को किन प्रावधानों के तहत सुरक्षा की विशेष-सुविधा मुहैय्या है? मंत्री जी की बेटी व दामाद की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी-अंगरक्षक किसके हैं? क्या मंत्री जी की बेटी व दामाद को सुरक्षा-बंदोबस्त की किसी विशेष-कैटगरी में आते हैं? दूसरों पर सुरक्षा कर्मियों के दुरुपयोग का झूठा आरोप करने के पहले ऐसा करने वालों को खुद की और खुद की मंडली के गिरेबान में झांककर देख लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें