फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पहले से बनी सड़क का फिर से भुगतान... दो अभियंताओं का खेल पकड़ा गया; जांच के बाद इंजीनियर सस्पेंड

Wed, 14 May 2025 07:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार सरकार के पदाधिकारी और कर्मी सरकार को ही चूना लगा रहे हैं। जब जांच हुई तो विभाग ने दो अभियंताओं पर गाज गिरा दी। दोनों अभियंताओं को सस्पेंड कर दिया गया। 
विज्ञापन
ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण कार्य विभाग ने लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोपों में सारण जिले के मढ़ौरा कार्य प्रमंडल के दो अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया  गया है। निलंबन की यह कार्रवाई विभागीय जांच के बाद की गई, जिसमें अभियंताओं पर मनमाने ढंग से भुगतान, बिना स्वीकृति पथ निर्माण और योजनाओं के उल्लंघन के आरोप प्रमाणित पाए गए।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : कारगिल में ड्यूटी के दौरान बिहार का एक और जवान शहीद, गांव में छाया मातम

निलंबित अभियंताओं में केशव साहनी, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, कार्य प्रमंडल मढ़ौरा, सम्प्रति मुख्य अभियंता, अनुरक्षण एवं उन्नयन ग्रामीण कार्य विभाग और परमेश्वर मेहरा, तदेन कनीय अभियंता, कार्य प्रमंडल मढ़ौरा, सम्प्रति सहायक अभियंता, कार्य प्रमंडल सोनपुर, ग्रामीण कार्य विभाग शामिल हैं। दोनों पर मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत अनुमोदित पथ निर्माण कार्य में स्वीकृत लंबाई से अधिक कार्य दिखाकर भुगतान प्रस्तावित करने का आरोप है। दोनों पर यह भी आरोप है कि बिना किसी ठोस प्रमाण के उन्होंने पंचायत के अन्य योजना से पूर्व निर्मित 0.25 किमी पथ को योजना में दर्शाकर उसके लिए भी भुगतान स्वीकृत कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने विभागीय स्वीकृति के पथ निर्माण कार्य प्रारंभ कर भुगतान प्रस्तावित भी कर दिया, जिससे कोई भी बसावट सम्बद्ध नहीं हो रहा था।

यह खबर भी पढ़िए -http://India Pakistan : एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती की यह बात नहीं जानते होंगे आप! पिता और भाई ने खोला जीवन का राज
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों अभियंताओं की ओर से लापरवाही एवं गंभीर वितीय अनियमितता बरती गई है,  जिससे राज्य को आर्थिक नुकसान हुआ। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए निलंबित किया गया है। साथ ही इसमें लिप्त अन्य अधिकारियों पर  भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें