फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Allahbadia : यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादी के बहाने पीएम मोदी पर टूट पड़ीं रोहिणी आचार्य; क्या लिख दिया!

Tue, 11 Feb 2025 02:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Rohini Acharya : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लोकसभा चुनाव हार भले गईं, लेकिन राजनीति से बैरंग वापस नहीं हुई हैं। अब उन्होंने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादी के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और संघ पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
रोहिणी आचार्या ने यह तस्वीर शेयर की। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार में बेटों के साथ बेटियां भी अपने विरोधियों पर हमलावर रहती हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा देने वाली बड़ी बेटी मीसा भारती सोशल मीडिया का सहारा इस मामले में कम लेती हैं, लेकिन पति के साथ अमूमन विदेश में रहने वाली रोहिणी आचार्य हमेशा वर्चुअल रहकर कड़ी टिप्पणी करती रही हैं। जनवरी 2024 में जब महागठबंधन सरकार गिरी तो उसकी शुरुआत भी रोहिणी आचार्य के बयान से हुई थी। अब रोहिणी आचार्य यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादी के बहाने मुखर हुई हैं। सीधे पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


रोहिण आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जिस आरएसएस, भाजपा और मोदी जी को आसाराम, राम रहीम, कुलदीप सेंगर, चिन्मयानन्द, प्रज्ज्वल रेवन्ना, बृज भूषण शरण सिंह, मुकेश बोरा, गुरुक पोरडुंग, कन्हैया लाल मिश्रा, विजय जॉली, भोजपाल सिंह जादोन, जयेश पटेल, अशोक मकवाना, बाबुश मोंसेरेट, धनंजय मुंडे जैसे बलात्कारियों व व्यभिचारियों से परहेज नहीं है, उन्हें रणवीर इलाहाबादिया जैसे घृणित मानसिकता वाले यू-ट्यूबर से कैसा परहेज होगा। उसके घिनौने वक्तव्य से कैसे गुरेज होगा।

विकृत यू- ट्यूबर जैसों की एक बड़ी फ़ौज है
रोहिणी ने आगे लिखा कि भाजपा और आरएसएस के पास इस मानसिक तौर पर विकृत यू- ट्यूबर जैसों की एक बड़ी फ़ौज है। वह भाजपा की प्रॉपगैंडा टीम का अहम् हिस्सा है। तभी तो मर्यादा-संस्कृति-संस्कार की खोखली बातें करने वाले आरएसएस और भाजपा के नेता ऐसे लोगों के कुकर्मों, कुआचरण, सामाजिक, पारिवारिक मर्यादा और अस्मिता को तार-तार कर देने वाले सार्वजनिक मंच से दिए गए वक्तव्यों पर मौन साध लेते हैं। 
विज्ञापन


कानूनी कार्रवाई का साहस मोदी सरकार जुटा पाएगी?
राजद नेत्री ने सवाल पूछा पूछा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सरकारी सम्मान "नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड" से नवाजे गए इस यू-ट्यूबर से सम्मान वापस लें। इस पर कानूनी कार्रवाई का साहस मोदी सरकार जुटा पाएगी? क्या ऐसे विकृत शख्स को अपने हाथों सम्मानित करने के लिए देश से माफी मांगेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें