छबिलापुर थानाध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि स्कूल की गाड़ी खाई में क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। परिजन अपने-अपने स्तर से बच्चों को इलाज के लिए क्लिनिक लेकर चले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
नालंदा में सड़क हादसे में प्राइवेट स्कूल के छह बच्चे घायल हो गए। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर है। प्राइवेट अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। घटना मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कहटा गांव के समीप की है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह सिलाव प्रखंड के नेपुरा गांव स्थित बच्चे वाहन में सवार होकर आवासीय जीनियस पब्लिक स्कूल जा रहे थे। अचानक सिलाव-गोरौर पथ के छबीलापुर थाना क्षेत्र के कहटा गांव के पास स्कूली वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे 10 फीट खाई में चली गई।
विज्ञापन
हादस के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने फौरन बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। कुल छह बच्चे घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं इस हादसे के बाद न तो बच्चों के परिजन सामने आए हैं और ना ही स्कूल संचालक कुछ बोलने के पक्ष में है। फ़िलहाल सभी बच्चों का ईलाज परिजन अपने अपने स्तर से निजी अस्पताल में करा रहे हैं।
इस मामलें में छबिलापुर थानाध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां स्कूल की गाड़ी खाई में क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। परिजन अपने-अपने स्तर से बच्चों को इलाज के लिए क्लिनिक लेकर चले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।