फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा तेजस्वी यादव पर बरसे, कहा- नीतीश कुमार की कृपा से बने थे उपमुख्यमंत्री

Mon, 05 Feb 2024 08:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : नीतीश कुमार की कृपा से तेजस्वी यादव सरकार में उपमुख्यमंत्री बने हुए थे। अब सरकार से बाहर हो गए तो विरोध कर रहे हैं और नीतीश कुमार के काम का क्रेडिट लेने लग गए हैं।
विज्ञापन
उपेन्द्र कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RLJD प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने राजद पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की कृपा से तेजस्वी यादव सरकार में उपमुख्यमंत्री बने हुए थे। अब सरकार से बाहर हो गए तो विरोध कर रहे हैं और नीतीश कुमार के काम का क्रेडिट लेने लग गए हैं। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हम तो पहले से कह रहे थे NDA में जल्द वापस आएं, ताकि बिहार का विकास अच्छे से हो सके। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि हम तो पहले से कह रहे थे कि आप गलत जगह चले गए हैं, अब वापस आ गये हैं तो बिहार का विकास अच्छे से होगा। आप शुरू से एनडीए के अभिन्न हिस्सा रहे हैं और बिहार की जनता ने एनडीए को मैंडेट दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें