फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : प्यार किया तो... गर्लफ्रेंड कांड के बाद खामोश तेज प्रताप यादव ने किया इजहार; क्या दावा किया?

Mon, 30 Jun 2025 03:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : सोशल मीडिया पर लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव के वायरल फोटो और वीडियो से  राजनीतिक माहौल काफी गर्म हुआ था। वक्त के साथ मामला भी ठंढा हो गया, लेकिन एक बार फिर वही मामला फिर से चर्चा में है, जब तेज प्रताप यादव ने कहा- प्यार किया तो किया...
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उनदिनों खूब चर्चा हो रही थी, जब सोशल मीडिया पर लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव का एक लड़की के साथ का फोटो और वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले की खूब चर्चा हुई थी। इस वजह से लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को न सिर्फ पार्टी से बल्कि परिवार से भी बेदखल करने की घोषणा कर दे थी। एक बार फिर वही मामला सुर्ख़ियों में है, जब तेज प्रताप यादव ने कहा कि- प्यार किया तो किया... 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: आज 26 जिलों के 42 नगरपालिकाओं में 148 पदों पर आएगा रिजल्ट, पहली बार ई-काउंटिंग भी

प्यार किया तो किया... इसमें कोई गलती नहीं है
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजप्रताप ने स्वीकार करते हुए  कहा कि अनुष्का के साथ उनकी तस्वीरें सही थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी माना कि वह मेरा ही पोस्ट था, लेकिन फोटो-वीडियो मैंने नहीं डाले थे। हां यह बात जरुर है कि वह पोस्ट मेरी आईडी से ही हुआ था। वैसे भी प्रेम तो सभी करते हैं। प्यार किया तो किया... इसमें कोई गलती नहीं है। 

धीरे-धीरे सब लोग मान जाएंगे
तेजप्रताप यादव ने कहा कि दुश्मन हर पग-पग पर हैं। मैं जनता के रास्ते फिर से पार्टी में आऊंगा और फिर धीरे-धीरे सब लोग मान जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव ने बिना नाम लेते हुए यह भी कहा कि कुछ समय के लिए लोगों ने सोचा होगा कि मुझे पार्टी और परिवार से बाहर कर देंगे तो मेरा पापड़ बेल जाएगा। लेकिन वे सभी लोग पछताएंगे।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Flood : झरने में आई बाढ़ में बहीं तीन लड़कियां; एक लड़की को बचाया, दूसरी किनारे लगी, तीसरी निकली जीवट

लालू प्रसाद यादव ने घर, परिवार और पार्टी से बेदखल करने की घोषणा की 
दरअसल 25 मई को सोशल मीडिया पर तेजप्रताप यादव की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कुछ घंटों में फिर एक पुसर आया जिसमें सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने का दावा किया गया था। उस पोस्ट का इतना असर हुआ कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उन्हें घर परिवार और पार्टी से बेदखल करने की घोषणा सोशल मीडिया के जरिये कर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि "निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।
विज्ञापन




                                                   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें