फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : लालू यादव के विधायक के बिगड़े बोल, शिक्षक को जान से मारने की दी धमकी; जदयू ने कहा- हो कार्रवाई

Wed, 11 Sep 2024 10:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के विधायक के बिगड़े बोल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वह खुलेआम शिक्षक को जान से मरवाने की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। कह रहे हैं जेल में ही मरवा देंगे।
विज्ञापन
राजद विधायक इजहार आसफी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में हो रही अपराधिक घटनाओं पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पुलिस प्रशासन के लॉ एंड ऑर्डर पर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने विगत कुछ दिनों से नीतीश कुमार पर यह भी आरोप लगाया कि उनके अधिकारी मुख्यमंत्री का कहना नहीं मानते हैं। ऐसे में अब लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शिक्षक को जेल में जान से मरवाने की धमकी दे रहे हैं। यह राजद विधायक इजहार आसफी हैं, जिनपर शिक्षक को धमकाने का आरोप लगा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सत्ता पक्ष जनता दल यूनाइटेड पार्टी आरोपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रही है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें