Gopalganj News: चावल व्यवसायी की हत्या से हड़कंप मच गया। वह अपना बकाया पैसा मांगने गए थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। इधर, घटना के बाद अन्य व्यवसायी अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के झाझवा गांव के समीप अज्ञात बदमाशों ने थावे के थोक चावल व्यवसायी को चाकू मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। मृतक की पहचान जिले के थावे थाना क्षेत्र के थावे बाजार के निवासी काशीनाथ प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गई है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से व्यवसाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया। जहां व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जबकि, स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया में जुट गई है।