पूर्णिया के आईजी शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा।
- फोटो : अमर उजाला
सुपरकॉप आईपीएस कहे जाने वाले शिवदीप लांडे 6 सितंबर को पूर्णिया रेंज के आईजी का चार्ज संभाला थाऔर फिर उन्होंने 19 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 15 जून को उनका त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया, जिसकी अधिसूचना राष्ट्रपति भवन से जारी की गई थी। उनके इस्तीफ़ा देने किए कारणों की खूब चर्चा हुई थी।
सोशल मीडिया पर पत्नी को दिया था संदेश
प्रशासनिक अधिकारी की नौकरी छोड़ राजनीति में प्रवेश करने की चर्चाओं के बीच पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के बारे में भी लिखा था। यह सन्देश इस बार उन्होंने अपनी पत्नी गौरी के लिए उनके जन्मदिन पर लिखा था। उन्होंने लिखा था कि- त्याग यह शब्द किताबों में पढ़ने में अच्छा लगता है, लेकिन गौरी, तुम्हारा त्याग ही मेरे इस निर्णय का कारण है। तुम्हारे समर्पण और मेरे बिहार के प्रति संवेदना को समझने के लिए मैं शब्द नहीं ढूंढ सकता। तुम्हारे इस त्याग के कारण मैंने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देने और बिहार में अपना अगला समय बिताने का निर्णय लिया।