फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: साढ़े तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत; गोद में उठाकर सुनसान जगह पर ले गया, बच्ची की हालत गंभीर

Fri, 14 Feb 2025 01:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में साढ़े तीन वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी सहित कई थानों की पुलिस को गांव में भेजकर स्थिति को संभालने में लगे है। हालाकि, पुलिस ने भी मामले में गम्भीरता से जांच करते हुए घटना के आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गांव में FSL की टीम को जांच के लिए बुलाया गया।

विज्ञापन

बताया जाता है कि आरोपी युवक सुनील कुमार अपने एक रिश्तेदार के घर दस पंद्रह दिन पहले आया था। बीती रात वह पीड़ित बच्ची को गोद में लेकर खेलाने लगा। कुछ देर बाद बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची को कराहते हुए पाए जाने के बाद उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। 

मामले में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर घटना की जानकारी ली जा रही है। स्थिति पूरी तरीके से नियंत्रण में है। FSL की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। जबकि पीड़ित बच्ची का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें