फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर आज शाम तक गिरेगी गाज, डीईओ और बीईओ करेंगे उनकी पहचान

Wed, 12 Jul 2023 02:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर अब गाज गिरेगी क्यों कि शिक्षा विभाग ने उन सभी शिक्षकों पर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है जो शिक्षक बहाली के मुद्दे पर बिहार विधानसभा का घेराव करने पटना पहुंचे थे। 
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में शिक्षकों को प्रदर्शन करना अब मंहगा पड़ने वाला है। क्यों कि सरकार अब उन सारे शिक्षकों पर गाज गिराने का फरमान जारी कर दिया है। सरकार के फरमान के अनुसार जो शिक्षक शिक्षक बहाली के मुद्दे पर बिहार विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे, आज शाम तक उन सारे शिक्षकों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से सूबे के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रदर्शन की तस्वीर उपलब्ध कराई गई है जिसके आधार पर आंदोलन कर रहे शिक्षकों की पहचान कर उनपर कार्रवाई होगी। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद सभी जिलों के डीईओ द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है। बुधवार की शाम तक शिक्षकों पर कार्रवाई करने का प्रस्ताव देने का सख्त आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें