फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पति का चेहरा देखते ही गर्भवती पत्नी बेसुध होकर गिरी, फिर नहीं उठी; गर्भस्थ शिशु भी नहीं बच सका

Wed, 07 Jun 2023 01:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Wife Husband : भागलपुर में एक गर्भवती महिला की मौत चर्चा में है। उसने लव मैरिज की थी। जमीन विवाद में पुलिस ने उसके पति को जेल भेज दिया। महिला अपने पति से मिलने पहुंची और उसका चेहरा देख दुनिया से विदा हो गई। गर्भस्थ शिशु को भी नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
मृतका पल्लवी अपने पति गुड्डू यादव के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Wife Husband : भागलपुर में एक गर्भवती महिला की मौत चर्चा में है। उसने लव मैरिज की थी। जमीन विवाद में पुलिस ने उसके पति को जेल भेज दिया। महिला अपने पति से मिलने पहुंची और उसका चेहरा देख दुनिया से विदा हो गई। गर्भस्थ शिशु को भी नहीं बचाया जा सका। भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में पति से मुलाकात करने  के दौरान पत्नी ने जैसे ही पति को देखा,बेहोश होकर गिर गई।  आननफानन में वहां तैनात सिपाहियों ने गाडी में लादकर अस्पताल भेज दिया चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान घोघा गोविंदपुर के  स्वर्गीय राजेश प्रसाद यादव के पुत्र गुड्डू यादव की पत्नी पल्लवी यादव है। परिजनों का कहना है कि गुड्डू यादव और घोघा जानिडीह की पल्लवी यादव की 2 वर्ष पहले लव मैरिज हुई थी। वह आठ महीने की गर्भवती थी। चिकित्सकों द्वारा 27 जून को डिलीवरी का डेट दिया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में मृतका का पति था जेल में 
विनोद यादव और गुड्डू यादव के बीच जमीनी विवाद चल रहा था जिसमें मारपीट की घटना हुई थी। मारपीट के बाद विरोधी पक्ष ने गुड्डू यादव पर 307 के तहत मुकदमा दायर किया । इस मामले में गुड्डू यादव को जेल हो गई थी। विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर में वह 8 महीने से कैद था। बुधवार को विशेष केंद्रीय कारा मे मुलाकाती के दोरान पति को देखते ही उसकी पत्नी  पल्लवी यादव  बेसुध होकर गिर गई और उसकी मौत हो गई।

क्या कहते हैं जेल अधिकारी 
इस मामले पर जेल अधिकारी ने बताया कि घटना दुखद है लेकिन औरत 8 महीने की गर्भवती थी।  चूँकि इस स्थिति में महिलाओं को अपना और होने वाले बच्चे का विशेष ख्याल रखना चाहिए।  निश्चित रूप से इस मामले में लापरवाही बरती गई जिस वजह से महिला की मौत हो गई।  अधिकारी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि महिला की मौत जेल पर नहीं हुई थी ।  महिला जेल पर 11:40 मवन आई थी जबकि उसकी मौत 12 बजे के बाद हुई है।  उसे जेल पर से निजी क्लीनिक ले जाया गया और फिर वहां से मायागंज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस घटना में औरत के साथ साथ पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें