बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री को लेकर चर्चाएं गर्म हो गई हैं। पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाकर सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत पर हमला बोला गया है। पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार और निशांत की तस्वीर है, जिसमें लिखा गया है कि "राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा।" यह पोस्टर वॉर निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने से पहले ही शुरू हो गया है।
निशांत कुमार को लेकर लगा पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
पटना में जिस शख्स की ओर से यह पोस्टर लगाया गया है कि उसका नाम रवि गोल्डन कुमार है। वह खुद को हरनौत विधानसभा से कांग्रेस के भावी प्रत्याशी के रूप में देख रहे। रवि गोल्डन कुमार ने लिखा कि राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा। हरनौत की जनता जिसको चाहेगी वहीं राजा (विधायक) बनेगा। पोस्टर के जरिए रवि गोल्डन कुमार ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि अगर हरनौत से निशांत कुमार चुनाव लड़ेंगे तो उनके खिलाफ वह लड़ेंगे।