फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : लूट और गोलीबारी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद

Thu, 26 Jun 2025 02:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar :  पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्याहें घेरा तब पता चला यह वह हैं जिन्होंने व्यवसायी से लूटपाट की थी। पुलिस को उनके पास से हथियार भी मिले। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पुलिस ने लूट और गोलीबारी के आरोपी सूरज चौधरी और उसके सहयोगी अपराधी साहिल कुमार के साथ गिरफ्तार किया है। पटना पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किया है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: स्कूल जा रहे छात्र को स्कार्पियो ने कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया बवाल, गाड़ी में लगाई आग

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए दीघा लॉ एंड आर्डर डीएसपी 2 दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि पटना एसएसपी के आदेश का पालन करते हुए दीघा पुलिस अनुमंडल थाना क्षेत्र में लगातार सघन वाहन चेकिंग और रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार की देर रात थाना दीघा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अहिरान गली में कुछ युवक अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष दीघा संतोष सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित किया। घटना के सत्यापन के बाद पुलिस ने घेरा बंदी कर सूरज और साहिल को पांच जिंदा कारतूस और एक देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar News : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने की कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन


दीघा लॉ एंड आर्डर डीएसपी 2 दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़ दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तब उनके पास से हथियार और गोलियां बरामद हुई। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम सूरज चौधरी और साहिल कुमार बताया। पुलिस का कहना है कि सूरज चौधरी पर पहले भी अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने बताया कि दोनों लूट कांड के आरोपी हैं। दीघा लॉ एंड आर्डर डीएसपी 2 दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि रात्रि में हथियार लेकर घूमने का प्रयोजन कहीं ना कहीं किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी दीघा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं । फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


                                                 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें