जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन के साथ सौरव
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
डीएम ने दी अग्रिम बधाई
नई दिल्ली रवाना होने से पहले जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन ने सौरभ कुमार एवं उनके परिजन से मिलकर उनकी बहादुरी की प्रशंसा करते हुए उन्हें अग्रिम बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर उनके इस उपलब्धि को जिला के लिए एक बड़ी उपलब्धि और जिलवासियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया।
जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ सौरव।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सौरभ कुमार ने लिया था तैराकी का प्रशिक्षण
परिजनों का कहना है कि पिछले वर्ष 2023 में शेखपुरा में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के द्वारा जिला के तीन प्रखंडों में "सुरक्षित तैराकी" कार्यक्रम के तहत शेखपुरा, घाटकुसुंभा एवं शेखोपुरसराय प्रखंड में 06 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के 300-300 बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण करवाया गया था, जिसमें सौरभ कुमार ने भी तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।