भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा बाइपास स्टेशन के चालू हो जाने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। दरभंगा एम्स के निर्माण हो जाने से मिथिलांचल के आठ करोड़ जनता के अलावा पूरे उत्तर बिहार सहित सीमांचल और पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा मिलेगी।
बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास और भूमिपूजन के साथ ही दरभंगा बाइपास रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 13 नवम्बर को देश के प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस कायर्क्रम में लोगों को आने के लिए सांसद गोपालजी ठाकुर के द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में घुमघुमकर अक्षत वितरित कर निमंत्रण दिया जा रहा है। इधर] दरभंगा बाईपास रेलवे स्टेशन के उद्घाटन की तैयारी भी तेज कर दी गई।
विज्ञापन
389 करोड़ रुपये की लागत निर्माण
इस बाइपास रेलवे स्टेशन का निर्माण 389 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इससे सीतामढ़ी रक्सौल की तरह मधुबनी ,झंझारपुर सहरसा की तरफ जाने वाली ट्रेनों को दरभंगा जंक्शन पर आकर इंजन घुमाने का झंझट समाप्त हो जाएगा। अब सीधे सीतामढ़ी की तरफ से आनेवाली ट्रेनें मधुबनी, झंझारपुर और सहरसा जोगबनी की तरफ जाया करेगी। इससे यात्रियों के समय की बर्बादी नहीं हो पाएगी।
महानगरों का दौड़ नहीं लगाना पड़ेगा
इस सम्बंध में भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा बाइपास स्टेशन के चालू हो जाने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। आए समय का भी बचत होगा। वहीं उन्होंने कहा कि दरभंगा में एम्स के निर्माण हो जाने से मिथिलांचल के आठ करोड़ जनता के अलावा पूरे उत्तर बिहार सहित सीमांचल और पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा मिलेगी। अब लोगों को छोटी छोटी बातों को लेकर दिल्ली मुम्बई जैसे महानगरों का दौड़ नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अक्षत वितरण करने का मतलब आस्था और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस कार्यक्रम में आने को लेकर कार्ड बांटकर न्योता देने से ज्यादा बेहतर और विश्वास का प्रतीक है अक्षत वितरण करना हमे अटूट विश्वास है इस शिलान्यास कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग सम्मिलित होंगे।