फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nityanand Rai: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किस नेता को बता दिया प्रधानमंत्री! तेजस्वी यादव को क्या सीख दी

Mon, 04 Nov 2024 08:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नित्यानंद राय केंद्रीय गृह राज्य मंत्रीहैं, इसके बाद भी उनकी जुबान फिसल गई। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बता दिया। साथ ही तेजस्वी यादव को भी सीख दी है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय तेजस्वी यादव पर जमकर बोले, लेकिन इससे पहले उनकी जुबान ऐसी फिसली कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बता दिया। उन्होंने कहा कि जो नौकरियां दी गई थी या जो दी जा रही हैं उसका निर्णय प्रधानमंत्री नीतीश कुमार ने लिया था। आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को यह भी पता नहीं है कि राज्य का प्रधान मुख्यमंत्री होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नौकरियां दी जा रही है और बिहार की जनता जय-जय कर रही है। तेजस्वी यादव को यह समझ लेना चाहिए।

विज्ञापन


झारखंड में बन रही है एनडीए की सरकार
झारखंड चुनाव पर नित्यानंद राय ने कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री की ओर से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री के भगीरथ प्रयास से वहां कई विकास की योजनाएं चल रही हैं और झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

 तेजस्वी यादव पर भी खूब बोले 
तेजस्वी यादव ने ट्वीट पर दावा किया कि बिहार में पिछले कुछ समय से मिल रही सरकारी नौकरियां उन्हीं के प्रयास से मिली हैं। तेजस्वी यादव के इस बयान पर एनडीए के तमाम नेता उन्हें निशाना बना रहे हैं। बिहार में मिली सरकारी नौकरियों का क्रेडिट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देने की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें