फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पांच लोगों को कुचलकर मारने से पहले आरोपी ने शराब पार्टी की थी, मामूली बात नागवार गुजरी तो ऐसा किया

Mon, 23 Dec 2024 06:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnia News : घटना के बाद एक घायल ने बताया कि आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ पहले शराब पार्टी की थी। पार्टी करने के बाद वह अपने घर के पास ही बाइक चालक से लड़ाई करने लगा। इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला है...
विज्ञापन
अस्पताल में लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी खुलेआम शराब की बिक्री हो रही और अपराधियों में पुलिस का खौफ बिल्कुल नहीं है। इसका प्रमाण पूर्णिया जिले में पांच लोगों की हत्या गाड़ी से कुचल कर इरादतन हत्या ने दिया है। शराब के नशे में धुत पिकअप चालक को  इनलोगों ने गाली-गलौज करने से मना किया। इतनी-सी बात पर सनकी पिकअप चालक आया और समूह में खड़े 12 लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। इन्हें इलाज के लिए भागलपुर के जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी सभी घायलों का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है। वहीं पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद धमदाहा धोकवा गांव के लोगों काफी आक्रोश है। मृतकों में ज्योतिष ठाकुर (60) पिता भगवान ठाकुर, संजीता देवी (50) पति रमेश मुनि, मनीषा कुमारी (13),अखिलेश मुनि (13) और अमरदीप कुमार (6) वर्ष शामिल थे।

विज्ञापन


सोनू ने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी
घायल टिंकल कुमार ने बताया कि रमेश मुनि के पुत्र सोनू कुमार (पिकअप चालक) ने अपने दोस्तों के साथ पहले शराब पार्टी की थी। पार्टी करने के बाद वह अपने घर के पास ही एक बाइक चालक से लड़ाई करने लगा। वहीं लड़ाई की आवाज सुनकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। जब गांव के लोगों ने मना किया तो वह ग्रामीणों के साथ ही गाली गलौज करने लगा। वहीं स्थानीय वार्ड पार्षद के हस्तक्षेप के बाद मामला को शांत करा पिकअप चालक को घर भेज दिया गया। पिकअप चालक को गुस्सा था कि उसे मुझे घर क्यों भेजा गया। पिकअप चालक गाली-गलौज करते हुए घर चला गया। कुछ ही देर बाद आरोपी गाड़ी लेकर वापस घर से निकला। इसके बाद करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वह पिकअप लेकर आया और सड़क किनारे खड़े 12 लोगों को कुचल दिया। इसके बाद फरार हो गया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्जा किया
घटना के बाद से पिकअप चालक सहित उनके परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार है। मामले में एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पांच लोगों की मौत हो गई है। जिस गाड़ी से घटना हुई है, उस गाड़ी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गाड़ी सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों में आपस में मारपीट हुई होगी। उसी के आवेश में आकर पिकअप चालक सभी को कुचलते हुए फरार हो गया। एसपी ने बताया कि आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने शराब के नशे में घटना होने की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें